अमेरिकी इंजीनियर से की सगाई, शादी 19 को
पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर की बेटी अंजली की सगाई शहर में चर्चा का विषय रही। उन्होंने अमेरिका के रहने वाले इंजीनियर ऐल्बर्ट को जीवन साथी बनाने का फैसला लिया है।
बागपत, जेएनएन। पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर की बेटी अंजली की सगाई रविवार को शहर में चर्चा का विषय रही। उनकी बेटी ने अमेरिका के रहने वाले इंजीनियर एल्बर्ट को जीवन साथी बनाने का फैसला लिया है।
बिनौली रोड निवासी रामपाल सिंह तोमर की बेटी अंजलि अमेरिका में एक कंपनी में इंजीनियर हैं। एल्बर्ट भी इसी कंपनी में इंजीनियर हैं। एल्बर्ट भारतीय संस्कृति से खासे प्रभावित हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया। परिजनों ने भी रजामंदी की मोहर लगा दी। रविवार को शहर के दा रॉयल स्टेप विवाह मंडप में सगाई समारोह आर्य समाज रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। अंजलि की माता डा. नीरा तोमर ने बताया कि 19 अक्टूबर को नैनीताल में अंजलि व एल्बर्ट की शादी होगी। करीब 50 अमेरिकी मेहमान नैनीताल में पहुंच चुके हैं। सगाई समारोह में विधायक केपी मलिक, शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा आदि गणमान्य लोग शामिल हुए।