Move to Jagran APP

हरियाणा के किसानों ने की फायरिग, उजाड़ी फसल

हरियाणा के किसानों का यमुना-खादर में कहर जारी है। रविवार को भी ताबड़तोड़ फायरिग की और फसल उजाड़ी। नंगला बहलोलपुर के किसानों ने दौड़कर अपनी जान बचाई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 10:04 PM (IST)
हरियाणा के किसानों ने की फायरिग, उजाड़ी फसल
हरियाणा के किसानों ने की फायरिग, उजाड़ी फसल

बागपत, जेएनएन : हरियाणा के किसानों का यमुना-खादर में कहर जारी है। उन्होंने रविवार को भी ताबड़तोड़ फायरिग की और फसल उजाड़ी। नंगला बहलोलपुर के किसानों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। हरियाणा पुलिस नौ किसानों को पकड़कर अपने साथ ले गई।

loksabha election banner

बागपत के नंगला बहलोलपुर और हरियाणा के खुर्रमपुर गांव के किसानों का पिछले कई वर्षो से जमीन विवाद चल रहा है। गत 21 नवंबर से दोनों राज्यों के किसान आमने-सामने हैं। नंगला बहलोलपुर के पूर्व प्रधान धन्नू यादव, मनोज, राजकुमार, मोनू आदि किसानों का कहना है कि खुर्रमपुर गांव के किसानों ने उनकी एक हजार बीघा से अधिक गेहूं, गन्ना व सब्जी की फसल उजाड़ दी है। दस बीघा खेत में से लाखों रुपये की प्याज लूटकर ले गए हैं। हरियाणा के किसानों ने खादर में अपनी फसल की बुआई कर दी है। रविवार को वहां के किसान खादर में आए और ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। वहां पर मौजूद किसानों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपित किसानों के साथ हरियाणा पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस यमुना पार रहने वाले उनके गांव के नौ किसानों को अपने साथ ले गई। बागपत और सोनीपत प्रशासन उनकी सुनने को तैयार नहीं है।

----

ईपीई पर बैठकर देखा हरियाणा के किसानों का उत्पात

नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बैठकर अपने खेत में हरियाणा के किसानों को उत्पात मचाते हुए देखा। इस दौरान कई किसान तो सदमे में आ गए थे।

---

इन किसानों की उजाड़ी फसल

ग्रामीणों के मुताबिक हरियाणा के किसानों ने उनके गांव के दर्जनों किसानों की फसल उजाड़ दी है। इनमें किसान सुभाष, कालूराम, ओमपाल, धन्नू, बिट्टू, खुशीराम, बाबू आदि शामिल हैं।

---

पंचायत में बनाएंगे रणनीति

पूर्व प्रधान धन्नू यादव व अन्य लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर जल्द ही पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। अब चुप नहीं बैठा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.