व्यापारी नेता का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया
व्यापारी नेता एवं समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता के नाम की फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया गया है। व्यापारी नेता ने इसकी शिकायत एसपी ने की। उन्होंने जांच कराने का आश््वासन दिया है।
बागपत, जेएनएन : व्यापारी नेता एवं समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता के नाम की फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया गया, जिस पर उनका फोटो लगा है। जिसके माध्यम से रुपये की डिमांड की गई। इतना ही नहीं फेसबुक पर अश्लील फोटो भी अपलोड किए गए। इसकी शिकायत व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने एसपी से की। उधर एसपी अभिषेक सिंह ने मामले की जांच कराकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जासं
---
यमुना नदी में फंसा घायल गोवंश, सुरक्षित निकाला
बागपत : यमुना नदी में नगर के पक्का घाट के पास शनिवार को घायल एक गोवंश फंस हुआ था। हिदू संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मशक्कत कर गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला और उसका उपचार कराया। इस मौके पर सुनील मुखिया, मनीष गर्ग, विकास शर्मा, किशन, जयकुमार आदि मौजूद थे। जासं