महामारी के निवारण को घर घर होगा गायत्री यज्ञ
अग्रवाल मंडी टटीरी में गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से श्रीराम कालोनी में आगामी कार्यक्रम को लेकर गोष्ठी हुई। डा. मनोज कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार की ओर से जिला स्तर पर युवा मंडल का गठन कराना युवा सम्मेलन कार्यक्रम करना नारी जागरण कार्यक्रम के लिए नारियों ने संकल्प लिया।
बागपत, जेएनएन। अग्रवाल मंडी टटीरी में गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से श्रीराम कालोनी में आगामी कार्यक्रम को लेकर गोष्ठी हुई। डा. मनोज कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार की ओर से जिला स्तर पर युवा मंडल का गठन कराना, युवा सम्मेलन कार्यक्रम करना, नारी जागरण कार्यक्रम के लिए नारियों ने संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गायत्री प्रज्ञा पीठ निर्माण के लिए टटीरी में 400 वर्ग गज भूमि खरीदी गई हैं। 11 फरवरी 2022 को भूमि पूजन किया जाएगा। पूजन के दौरान 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी कराया जाएगा। उ.प्र प्रांतीय युग सृजेता समारोह श्रावस्ती कार्यक्रम 8, 9, दस नवंबर 2022 में संपन्न होगा। वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष शशि प्रभा ने महामारी के निवारण के लिए घर-घर में गायत्री यज्ञ कराने के कार्यों को गति देने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर रामनरेश प्रधान, सहदेव, अमन सिंह, प्रमोद, विनोद कुमार, पवन कुमार, सविता, ऊषा, सीमा, शारदा, कमलेश मौजूद रहे। क्रय केंद्र पर तौल नहीं होने से किसान परेशान
जिवाना गुलियान गांव में दरकावदा मार्ग पर मलकपुर शुगर मिल का बी-गन्ना क्रय केंद्र स्थित है। संजय, हरेंद्र, राजेंद्र, ओमबीर, नरेंद्र, रमेश, हरबीर, संजीव आदि किसानों का आरोप है कि पिछले 26 दिसंबर से क्रय केंद्र पर तौल नहीं हुई है। मिल प्रबंधन इस क्रय केंद्र के किसानों को कई किमी दूर स्थित क्रय केंद्र पर जोड़ना चाहता है। जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों ने मिल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से क्रय केंद्र पर तौल चालू नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।