ऊर्जा निगम की लापरवाही से रात में अंधेरे में रहते हैं पुलिस के परिवार
ऊर्जा निगम की अनदेखी के कारण रमाला थाने में रह रहे पुलिसकर्मियों के परिवार इन दिनों ऊर्जा निगम की लापरवाही से परेशान हैं।
जेएनएन, बागपत : ऊर्जा निगम की अनदेखी के कारण रमाला थाने में रह रहे पुलिसकर्मियों के परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसका कारण यह है कि थाने की विद्युत लाइन को खेतों में नलकूपों की लाइन से जोड़ा गया है, जिनसे दिन के समय विद्युत आपूर्ति की जाती है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित रमाला थाने में रात के समय अंधकार छाया रहता है। थाने में पुलिसकर्मियों के परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। थाने में फरियादी भी रात के समय अपनी समस्या लेकर नहीं जा पाते। इसका कारण ऊर्जा निगम ने थाने की विद्युत लाइन को खेतों में नलकूपों की लाइन से जोड़ दिया गया है। नलकूपों में विद्युत आपूर्ति रात के समय होती है जिसके कारण थाने में रात के समय बिजली नहीं आ पाती है। समस्या के समाधान के लिए पुलिसकर्मियों ने कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत की तो समस्या का आज तक नहीं हुआ। कई पुलिसकर्मियों का कहना है कि रात के समय थाने में बिजली नहीं आने से उनके बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। वह यहां से कहीं दूसरे थाने में अपना ट्रांसफर कराने की जुगत में लगे हुए हैं। थाने में लाइट न होने से कुछ पुलिसकर्मियों ने तो अपने बच्चों को ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बातचीत कर पुलिसकर्मियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
काजी अकरम बनाए गए
मंडल महासचिव
बिनौली: बरनावा गांव निवासी काजी अकरम को किसान कांग्रेस के मंडल महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा उर्फ गुड्डू ने की है। राहुल जडोडिया, प्रमोद तोमर, मुर्सलीन चौहान, अनुज भारद्वाज, सौरभ शर्मा, खिलेराम, शैलेंद्र ठाकुर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।