Move to Jagran APP

सर्वेक्षण में स्थान पाने को रात को भी लगे कर्मचारी

स्वच्छ सर्वेक्षण में स्थान पाने के लिए पालिका कर्मचारियों ने विशेष सफाई अभियान चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 12:21 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 12:21 AM (IST)
सर्वेक्षण में स्थान पाने को   रात को भी लगे कर्मचारी
सर्वेक्षण में स्थान पाने को रात को भी लगे कर्मचारी

जेएनएन, बागपत : स्वच्छ सर्वेक्षण में स्थान पाने के लिए पालिका कर्मचारियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत कर्मी रात को भी सफाई करने में जुटे हैं। ईओ ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

loksabha election banner

शासन की तरफ से पालिका के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 शुरू होने जा रहा है। सर्वेक्षण के तहत जिले में पहला स्थान पाने के लिए कर्मचारी मेहनत में जुट गए हैं। सोमवार से सफाई को कर्मचारियों का विशेष अभियान शुरू हुआ है। शुभारंभ चेयरपर्सन संगीता धामा ने बाजार चौराहे पर झाडू लगाकर किया। सोमवार रात से पालिका कर्मचारी बाजार के साथ मुख्यमार्ग व गलियों में भी सफाई करने में जुटे हैं। ईओ अनिल पंडित का कहना है कि सर्वेक्षण के साथ सामान्य रूप से भी नगर को साफ रखा जा रहा है। अभियान के कर्मचारी विशेष सफाई कर नगर को चकाचक रखेंगे। साथ ही जनता को सफाई के प्रति जागरूक भी करेंगे।

मनाया विधायक का जन्मदिन

बागपत: गोल्डन गेट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बागपत में भाजपा विधायक योगेश धामा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विधायक ने केक काटा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर,

मनुपाल बंसल, सुमित चौहान, सुधारस चौहान, अजय चौहान, डा. विनय त्यागी समेत सैकड़ों लोगों ने विधायक को जन्मदिन की बधाई दी।

सेनेटरी पैड बांटकर बताया महत्व

बड़ौत : प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के तहत जनता वैदिक इंटर कालेज में छात्राओं को निश्शुल्क सेनेटरी पैड बांटा गया।

अभियान की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सेनेटरी पैड के महत्व बताए गए। कार्यक्रम में छात्राओं के अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ माहवारी स्वच्छता के संबंध में भी बताया गया। बताया कि पीरियड्स के दौरान हाइजीन का ख्याल न रखने के कारण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, ल्यूकोरिया और यूरिन इंफेक्शन जैसी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं।

इस दौरान छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुराधा, शिवानी पंवार, सीमा शर्मा, एकता गुप्ता, अंशु पंवार, रविता जैन, ललिता, ममता शर्मा, शालू गुप्ता आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.