Move to Jagran APP

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक

पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को हजारों भक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में शाम को पांच बजे तक जलाभिषेक जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 08:10 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 08:10 PM (IST)
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक

बागपत, जेएनएन: पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सुबह से ही पुरा क्षेत्र भोले के जयकारों से गूंजने लगा था। भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था, लेकिन कोरोना से सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं थे। शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।

loksabha election banner

सावन के दूसरे सोमवार को बालैनी क्षेत्र के पुरा गांव में स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से यहां श्रद्धालुओं आना शुरू हो गए थे, जिन्होंने महादेव का विभिन्न विधियों से पूजन किया। शाम साढ़े चार बजे तक श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा था। शाम पांच बजे जलाभिषेक बंद किया गया। उसके बाद महादेव का फूल और अन्य सामग्री से श्रृंगार किया गया। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। सुरक्षा के प्रबंध किए हुए थे। पुलिस भी तैनात रही। कोरोना से बचाव के लिए भी श्रद्धालुओं को मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए बोला जाता रहा है। वहीं जिले के सभी शिवालयों में भांग, धतूरा, पत्थर बेल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की। जलाभिषेक कर परिवार में सुख शांति के लिए कामनाएं की।

46 गांवों के पंचायत घर उत्तम घोषित

बागपत: प्रदेश सरकार ने कोरोना में श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने के लिए गांवों में पंचायत घरों व सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू कराया था। सरकार के इस कदम के अब अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। अब पंचायत घर गांवों की शान में चार चांद लगा रहे हैं।

पंचायत राज निदेशालय लखनऊ ने अब पंचायत घरों की रैंकिग जारी की है। बागपत के 46 गांवों के पंचायत घर को उत्तम घोषित किया गया है। वहीं 73 पंचायत घर सामान्य तथा चार पंचायत घर जीर्ण-शीर्ण घोषित किए गए। एक साल में 40 नये पंचायत घर बनने से अब 171 गांवों में पंचायत घर हो गए हैं।

हालांकि सिस्टम की नाकामी के कारण 73 गांवों में आज तक पंचायत घर नहीं बन पाए हैं। पंचायत विभाग के जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार ने कहा कि अधिकांश गांवों में पंचायत घरों का निर्माण चल रहा है। पंचायत घरों में कुछ दिनों में वाई-फाई, पंचायत सहायक, जन सुविधा केंद्र और चमचमाता फर्नीचर देखने को मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.