बारिश से दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे धंसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
बागपत जेएनएन। बारिश से ग्राम पाली के निकट दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे (एचएच 709 बी) अचानक धंस गया। इ
बागपत, जेएनएन। बारिश से ग्राम पाली के निकट दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे (एचएच 709 बी) अचानक धंस गया। इस कारण वहां से गुजर रहे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इससे हड़कंप मच गया। एनएचएआइ ने दो किलोमीटर तक वन-वे व्यवस्था लागू की।
दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। हाइवे जगह-जगह से टूटने लगा है। सिसाना के पास तो जरा सी बारिश होते ही हाइवे तालाब में तब्दील हो जाता है। मंगलवार देर शाम उस समय हाइवे निर्माण की पोल खुल गई जब ग्राम पाली के निकट अचानक हाइवे धंस गया। वहां से गुजर रहे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। रोड पर कांच के टुकड़े पड़े हुए हैं। हालांकि वाहन अपने गंतव्य पर चले गए।
राहगीरों ने घटना की जानकारी अफसरों को दी। वहीं हादसे रोकने के लिए लोगों ने पेड़ की टहनियां रोड पर डाली। ताकि वाहन चालक सचेत हो जाए। एनएचएआइ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त हाइवे का जायजा लिया। टीम ने एक तरह ग्राम पाली और दूसरी तरह नगर के रिवर पार्क के पास रास्ता रोककर वन-वे व्यवस्था लागू की। इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक पवन, आशीष, अभिषेक आदि का कहना है कि हाइवे क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत हुई। एडीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि एनएचएआइ के अफसरों को हाईवे जल्द ठीक कराने को कहा गया है। हाइवे निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
दिल्ली पुलिस ने हिडन में तलाशा शहजाद का सिर
संवाद सूत्र, चांदीनगर : मुबारिकपुर जंगल में शहजाद की हत्या के बाद आरोपितों ने सिर काटकर हिडन नदी में फेंका था। हत्यारोपितों को साथ लेकर दिल्ली पुलिस ने नदी में सिर की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस आरोपितों को लेकर लौट गई।
12 जुलाई को दिल्ली सीमापुरी थाना क्षेत्र की सनराइट कालोनी से लापता शहजाद का शव 16 जुलाई की सुबह मुबारिकपुर जंगल में मिला था। शहजाद के कटे सिर व मोबाइल नहीं मिला था। पुलिस ने हत्याकांड में दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपित ने सिर काटने के बाद ललियाना के पास हिडन नदी में फेंकना बताया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को साथ लेकर हिडन नदी में सिर की तलाश कराई। करीब दो घंटा तलाश के बाद भी शहजाद का सिर नहीं मिल सका। इसके बाद टीम दोनों आरोपित को लेकर वापस लौट गई। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस दो आरोपितों को साथ लेकर आई थी। नदी में तलाश के बाद वापस लौट गई।