दुल्हन की तरह सजाए गिरिजा घर
बड़ा दिन यानि क्रिसमस-डे आज शनिवार को मनाया जाएगा।
बागपत, जेएनएन। बड़ा दिन यानि क्रिसमस-डे आज शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए समाज से जुड़े लोगों ने शुक्रवार से ही यीशु मसीह का जन्मदिन मनाने के लिए गिरिजाघरों को दूल्हन की तरह सजाना शुरू कर दिया था। सुबह से लगे लोगों ने खेकड़ा के सेंटर पीटर्स चर्च व रटौल के होली रोजरी व ललियाना के सेंट जोसफ चर्च को बेहतर ढंग से सजाया। तीनों चर्च के परिसर देखने में बेहद ही आकर्षक लग रहे थे। शनिवार को तीनों ही चर्च में प्रभु यीशू की विशेष प्रार्थना होगी। रटौल चर्च के फादर पीटर प्रकाश ने बताया कि यह दिन लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन क्रूश पर दोबारा से प्रभु यीशु जिदा हो उठे थे। इसलिए दिन को बड़े दिन के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन प्रभु यीशू का जन्मदिन उल्लास से मनाया जाता है। बरनावा गांव में कालाबाजारी का राशन पकड़ा
बरनावा गांव में शुक्रवार रात पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर सफेद बोरो में भरा गेंहू व चावल पकड़ा। आपूर्ति निरीक्षक जांच कर रहे हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि बरनावा गांव में एक मकान में कालाबाजारी के राशन के बोरे रखे हैं। जिसके आधार पर बरनावा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मकान में छापा मारा। जहां सफेद बोरों में भरे गेंहू व चावल रखा मिला। पुलिस ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि 45 बोरे मिले हैं। जिनको फिलहाल स्थानीय राशन विक्रेता को सुपुर्दगी में दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाही की जाएगी।