नृत्य कला प्रतियोगिता में रूपल व रिया प्रथम
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कालेज में गुरुवार को नृत्य कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ कालेज प्राचार्य डॉ. अनीता जैन व अतिथि रेखा प्रकाश रस्तोगी ने किया।
बागपत, जेएनएन। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कालेज में गुरुवार को नृत्य कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डॉ. अनीता जैन व अतिथि रेखा प्रकाश रस्तोगी ने किया। प्रतियोगिता में नीशू, कविता, राशि, दिव्या जैन, रिया, अंजू, रूपल, वर्णिका, जोया, किरण, अनिशा, शैफाली आदि ने भाग लिया। वर्णिका व रिया ने ढम-ढम बाजे ढोल गुजराती गरबा नृत्य, सिमरन का मटक चालूंगी, हरियाणवी डांस, नीशू का रंगीला म्हारा ढोलना राजस्थानी नृत्य, अंजू का ढोल जगीरो पंजाबी नृत्य, किरण का अस्सी कली का लहंगा राजस्थानी नृत्य, राशि भारद्वाज ने छम-छम नाचे मोरनी डांडिया नृत्य से सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल ने रूपल व रिया को प्रथम, सिमरन को द्वितीय, रूपल व राशि को तृतीय स्थान दिया। डा. श्वेता जैन के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. वंदना जैन, अनुज, डॉ. रोमा व मीणू राणा मौजूद रहीं।