Move to Jagran APP

500 करोना मरीजों का फोन कर बढ़ा रहे हौसला

आपदा की घड़ी में हर कोई इंसानियत का फर्ज निभाने में जुटा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 12:27 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 12:27 AM (IST)
500 करोना मरीजों का फोन कर बढ़ा रहे हौसला
500 करोना मरीजों का फोन कर बढ़ा रहे हौसला

बागपत, जेएनएन। आपदा की घड़ी में हर कोई इंसानियत का फर्ज निभाने में जुटा है। स्यादवाद कालेज बागपत के नर्सिंग के विद्यार्थी कोरोना हराने के लिए फोन पर रोजाना 500 मरीजों की सेहत का हाल जानकर उनका हौसला बढ़ाने का अच्छा काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

रोजाना दस विद्यार्थी विकास भवन में कोविड कमांड सेंटर पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक फोन पर होम आइसालेट किए गए मरीजों की सेहत में सुधार, तापमान, आक्सीजन लेवल, हार्टबीट और दवाइयों आदि की जानकारी लेकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। दीपक, हिमानी, रूबी और जय शर्मा ने बताया कि हम अध्यापिका रेखा के नेतृत्व में रोजाना 500 कोरोना संक्रमित मरीजों से बात करते हैं।

यदि किसी मरीज की हालत खराब मिलने पर संबंधित अधिकारी को जानकारी देते हैं, ताकि समय रहते उपचार या आक्सीजन मिल जाए। मरीजों से बात कर मन को जो सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। होम आइसोलेट के नोडल एवं जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने कहा कि वाकई छात्र-छात्राएं लगन से काम कर मरीजों की जानकारी लेते हैं। 50 को अंतरिम जमानत व 33 को मिल सकता है पेरोल

कोरोना के कारण 50 बंदियों को अदालत से अंतरिम जमानत मिल सकती है। 33 कैदियों को भी पेरोल मिलने की संभावना है। जेल प्रशासन ने बंदियों व कैदियों की सूची अदालत व शासन को भेज दी है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से सात साल या उससे कम की सजा के अपराध में कारागार में बंद बंदियों की 60 दिन की अंतरिम जमानत व व कैदियों के पेरोल पर रिहाई की तैयारी चल रही है। इसके लिए बंदियों व कैदियों का ब्योरा जेल प्रशासन से मांगा गया है। अदालत के आदेश पर 32 बंदियों की अंतरिम जमानत पर रविवार को जेल से रिहाई हुई थी। जेल प्रशासन ने सोमवार को 50 बंदियों की सूची अदालत में दाखिल कर दी है। वहीं, पैरोल पर रिहाई के लिए जेल के अफसरों ने 33 कैदियों की सूची तैयार कर शासन को भेजी है। बंदियों को अदालत से अंतरिम जमानत व कैदियों को शासन से पेरोल की अनुमति मिल सकती है।

उधर, जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि 50 बंदियों की सूची अदालत में दाखिल की गई है तथा 33 कैदियों की सूची शासन को भेज दी गई है। अदालत व शासन के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.