Move to Jagran APP

कांग्रेस लड़ रही है भाजपा की तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ाई : लल्लू

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देशभर में भाजपा सरकारों के कुशासन के खिलाफ कोई लड़ाई लड़ रहा है तो वह कांग्रेस है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 12:24 AM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 12:24 AM (IST)
कांग्रेस लड़ रही है भाजपा की तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ाई : लल्लू
कांग्रेस लड़ रही है भाजपा की तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ाई : लल्लू

जेएनएन, बागपत: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देशभर में भाजपा सरकारों की तानाशाही और कुशासन के खिलाफ यदि कोई लड़ाई लड़ रहा है तो वह कांग्रेस है। वह दिन दूर नहीं, जब कांग्रेस इस अत्याचारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

prime article banner

अजय कुमार लल्लू सोमवार को मुस्लिम इंटर कालेज, असारा में 25 मार्च को होने जा रही किसान महापंचायत की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की तानाशाही और कुशासन का मुकाबला केवल राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा कर रहे हैं। प्रदेश में अपराधों का बोलबाला है। इन्हीं के बीच प्रदेश सरकार अपने कुशासन के चार सालों का महिमामंडन करने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा की किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। वर्ष 2022 में योगी सरकार की विदाई होगी। पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि किसान, गरीब, मजदूर विरोधी भाजपा सरकार के अंत के बिना देश का विकास संभव नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वस्थ्य की जानकारी तो प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं, लेकिन देश के आंदोलनरत किसानों पर एक ट्वीट भी नहीं कर सकते।

बैठक में जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, बदरुद्दीन कुरैशी, सत्यपाल पथौलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष मेरठ अवनीश काजला, सत्यम सैनी और राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

ऐतिहासिक होगी किसान

चौपाल: प्रदीप ठाकुर

बागपत: 26 मार्च को मीतली गांव में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश सरकार में खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल तथा सांसद किसान चौपाल में संवाद करेंगे। शिलान्यास तथा किसान चौपाल को सफल बनाने के लिए सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने गौरीपुर हबीबपुर और अग्रवाल मंडी में जनसंपर्क कर लोगों से प्रात: 10 बजे मीतली पहुंचने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.