कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया
अखिल भारतीय कांग्रेस की महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर पांच से 15 नवंबर तक पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व सूबे की सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पंहुचाने का कार्य करेगी ।
बागपत, जेएनएन। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व सूबे की सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पंहुचाने का कार्य करेगी। शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा के नेतृत्व में रामनगर के प्रधान कृष्ण गिरि के आवास पर सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल भीड़ द्वारा निहत्थे लोगों को इकट्ठा होकर जान से मारने की घटनाएं, महिलाओं से बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली के दामों में लगातार दो बार बढ़ोतरी की है, जिसने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल और डीजल के कच्चे तेल सस्ता होने के बावजूद लगातार बढ़ाये जा रहे हैं। इससे महगाई लगातार बढ़ रही है। रिजर्व बैंक का चार लाख करोड़ रुपये जो आपदा प्रबंधन के लिए बैंक में रिजर्व होता है, उस पैसे को निकालकर के बर्बाद करने का किया जा रहा है । लाखों युवाओं को बेरोजगारी की तरफ धकेल दिया है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बड़ौत सुभाष भारद्वाज, अय्यूब कुरैशी, ललित कुमार, रामप्रकाश, ओमकार शर्मा, मोहनपाल, सुबोध शर्मा, मोबिन खान, रहिसुदीन, ननवा गिरी आदि मौजूद रहे।