प्रशासक बनने को प्रधानों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े प्रधानों ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
बागपत, जेएनएन। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े प्रधानों ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। प्रधानों ने कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर मांग की यदि समय से पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है, तो प्रधानों को ही चुनाव होने तक पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया जाए।
ग्राम पंचायतों का वर्तमान कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म होगा। वहीं प्रधानों ने डीएम से कहा कि 15वें वित्त आयोग से मिले बजट से पहले विकास कार्यों पर खर्च हुआ अवशेष भुगतान कराने के बाद नये काम शुरू कराए जाने चाहिए। कम आबादी
वाली ग्राम पंचायतों में पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय बनवाने को प्रधानों पर अनावश्यक दबाव न डाला जाए।
पंचायत सशक्तीकरण मुख्यमंत्री पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायतों को जल्द पुरस्कार राशि उपलब्ध कराई जाए। ठा. शैलेंद्र सिंह, मलखान, राजू तोमर, सुनील कुमार, जयदेव सिंह, दिनेश सिंह, रणवीर सिंह, पीतम सिंह, ओमबीर सिंह व मुकशे आदि मौजूद रहे। पंचायत विभाग में जिला परियोजना प्रबंधक प्रशांत ने बताया कि बागपत में सभी सात ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पुरस्कार की राशि मई में दी जा चुकी है।