Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019 : जनता से किया एक-एक वादा पीएम मोदी ने पूरा किया : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की जनता से जो वायदे किये थे उन्हें एक-एक कर पूरा किया।

By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 05:39 PM (IST)
LokSabha Election 2019 : जनता से किया एक-एक वादा पीएम मोदी ने पूरा किया : सीएम योगी
LokSabha Election 2019 : जनता से किया एक-एक वादा पीएम मोदी ने पूरा किया : सीएम योगी
बागपत, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां पर विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की जनता से जो वायदे किये थे, उन्हें एक-एक कर पूरा किया। मोदी जी ने किसानों से लेकर आम आदमी तक विकास की योजनाएं पहुंचाई। लोगों को मकान मिले,रसोई गैस के कनेक्शन मिले और बैंकों में खाते खोले गए। किसानों को सम्मान निधि में छह-छह हजार रुपये देने का काम किया।
जननी और जन्मभूमि का ऋण उतारने आये हैं सत्यपाल
मोदी जी ने देश का सम्मान दुनिया में बढ़ाया। देश को चरण सिंह के रूप में किसान नेता मिला। चरण सिंह जी ने अच्छा काम किया। 30 साल से रमाला मिल विस्तारीकरण की बाट जोह रही थी। सत्यपाल सिंह के प्रयास से किसानों का पूरा भुगतान कराया गया। छह बार चुनाव जीतने वाले अजित सिंह ने जो काम आम जनता के लिए नहीं किए, वे सब सत्‍यपाल सिंह ने पूरे कराए। मुंबई कमिश्नर का पद छोड़कर सत्यपाल सिंह देश सेवा के लिए आए। जननी और जन्मभूमि का ऋण उतारने आये हैं सत्यपाल। मैंने जब भी फोन किया सत्यपाल सिंह हमेशा बागपत में ही मिले।
जाटों का अपमान करने वालों का न बख्शना
सत्यपाल सिंह ने बागपत के लिए सेवाएं की हैं। उन्‍होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि जाटों का ठेका ले रखा है। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि बागपतवालों जाटों का अपमान करने वालों को बख्‍शना मत। डॉक्‍टर सत्यपाल सिंह की निष्ठा पर संदेह नही किया जा सकता। चरण सिंह की विरासत को कौन कलंकित कर रहे हैं कभी बसपा,सपा के साथ मिलकर। यह सब आपको सोचना होगा।
नए भारत का निर्माण कर रहे मोदी जी
उन्होंने कहा कि जब कामनवेल्थ घोटाला हुआ तो अजित सिंह भी मंत्रिमंडल में थे। सब मिलकर मोदी जी को रोकना चाहते है। मोदी जी नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री पाकिस्‍तान को भी मुंहतोड़ जवाब देने में पीछे नहीं रहे। केरल में राहुल गांधी मुस्लिम लीग के झंडे को लेकर नामांकन के लिए निकले। मुस्लिम लीग ही देश का विभाजन करने वालों में शामिल था। कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। नए भारत के लिए भाजपा आवश्यक है और हम सबका दायित्‍व है कि भाजपा को लाए। दो साल पहले यहां बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी और आज बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.