बाल दिवस पर चाचा नेहरूको किया याद
जनपद में विभिन्न स्कूलों में देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरु की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इसी दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बागपत, जेएनएन। जनपद में विभिन्न स्कूलों में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इसी दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गुरुवार को नगर के एसपीसी डिग्री कालेज में डीएलएड विभाग में बाल दिवस मनाया गया। प्राचार्य डा. अनिल कुमार ने कहा कि बच्चे किसी को हानि पहुंचने वाली भावना नहीं रखते है। हम सभी को अगर जीवन का आनंद उठाना है तो अपने अंदर के बच्चे को जिदा रखना होगा।
उधर, शहीद मनवीर नेशनल स्कूल बली में भी बाल दिवस पर बच्चों ने एक से एक देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी। स्कूल संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया तथा उनके पदचिहों पर चलने का आह्वान किया।
उधर, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत में चाचा नेहरु की जयंती को प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा व कर्मचारियों ने पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इसी दौरान शिक्षकों ने चाचा नेहरु के जीवन पर प्रकाश डाला। उधर, सर्वोदय फॉर्मेसी कालेज टटीरी में चाचा नेहरु की जयंती को बाल दिवस के रुप में मनाया गया। प्रधानाचार्य ओमेंद्र धामा द्वारा नेहरू चाचा के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उधर,
एनएस पब्लिक स्कूल काठा में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधक आनंद चौधरी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरु को आधुनिक भारत का रचयिता माना जाता है।
उधर, श्री केएस आइटीआइ कालेज टटीरी में देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कालेज प्रबंधक प्रमोद पंवार ने पंडित जवाहर लाल नेहरूके जीवन पर प्रकाश डाला।