चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस, सौहार्द से मनी ईद
ईद उल अजहा का त्योहार लॉकडाउन में क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों ने शांति सौहार्द से मनाया। घरों में शारीरिक दूरी का पालन कर नमाज अदा की। कुर्बानी की रस्म को पूरा किया लेकिन अवशेष को बाहर तक नहीं आने दिया। त्योहार के मद्देनजर पालिका कर्मचारियों ने सभी गलियों को चकाचक कर दिया था। सुबह से ही ईद की नमाज को लेकर ईदगाह व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तैनात रही।
बागपत, जेएनएन। ईद उल अजहा का त्योहार लॉकडाउन में क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों ने शांति सौहार्द से मनाया। घरों में शारीरिक दूरी का पालन कर नमाज अदा की। कुर्बानी की रस्म को पूरा किया, लेकिन अवशेष को बाहर तक नहीं आने दिया। त्योहार के मद्देनजर पालिका कर्मचारियों ने सभी गलियों को चकाचक कर दिया था। सुबह से ही ईद की नमाज को लेकर ईदगाह व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तैनात रही। एसपी अजय कुमार सिंह ने अधीनस्थों की मुस्तैदी को परखा। साथ ही कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधित दिशा निर्देश दिए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व में त्योहार पर झगड़ा करने वालों पर पुलिस की खास नजर रही। निरंतर पुलिस पैदल, बाइक, पीसीआर से गश्त करती रही। सीओ दिलीप सिंह, तहसीलदार यदुवंश कुमार, नायब तहसीलदार विवेक कुमार मिश्रा भी क्षेत्र की ईदगाहों पर भ्रमण करते रहे।