सफाई के अभाव में टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी
बिजवाडा रजवाहे की सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है जिससें क्षेत्र के दर्जनों गांवों में फसलों की सिचाई नहीं हो रही है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद रजवाहे की सफाई नहीं कराई गई। पूर्वी यमुना नहर रमाला से निकलकर यह रजवाहा बिजवाडा गांव तक जाता है। रजवाहे पर रमाला किशनपुर बराल कासिमपुर खेड़ी अशरफाबाद थल इब्राहिमपुर माजरा कंडेरा बिजरौल आदि दर्जनों गांवों के किसान फसलों की सिचाई करते हैं।
बागपत, जेएनएन। बिजवाड़ा रजवाहे की सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों में फसलों की सिचाई नहीं हो रही है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद रजवाहे की सफाई नहीं कराई गई।
पूर्वी यमुना नहर रमाला से निकलकर यह रजवाहा बिजवाडा गांव तक जाता है। रजवाहे पर रमाला, किशनपुर बराल, कासिमपुर खेड़ी, अशरफाबाद थल, इब्राहिमपुर माजरा, कंडेरा, बिजरौल आदि दर्जनों गांवों के किसान फसलों की सिचाई करते हैं। रामेश्वर, सुनील, मुकेश, राहुल, सुखबीर आदि किसानों का आरोप है कि रजवाहे की सिल्ट सफाई न होने से खेती काफी प्रभावित हो रही है। पिछले कई सालों से रजवाहे टेल तक पानी बहुत ही कम पहुंच पाता है, जिसका असर फसल के उत्पादन पर भी पड़ता है। किसानों ने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव चौधरी ने बताया कि यदि रजवाहे की सफाई नहीं हुई है तो सफाई कराई जाएगी