छपरौली विधायक ने तीन पुलों का किया लोकार्पण
किरठल लूंब और तुगाना गांवों में रजवाहों के जर्जर पुलों के जीर्णोंधार होने बाद शनिवार को छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने इनका लोकार्पण किया जिसके बाद इन पर आवागमन चालू हो गया। छपरौली विधायक ने बताया कि किरठल रजवाहा लूंब में घसौली माईनर तथा तुगाना में खंद्रावली रजवाहे पर पुलों के जीर्णोंधार में करीब 21.50 लाख रुपये की लागत आई है। बताया कि तीनों पुलों की हालत बहुत खराब हो चुकी थी जिसके कारण क्षेत्रवासियों व किसानों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों को मिलों में अपना गन्ना लेकर जाने मे भी काफी असुविधा हो रही थी। पुलों के जीर्णोंधार से क्षेत्र की जनता को काफी फायदा मिलेगा।
बागपत, जेएनएन। किरठल, लूंब और तुगाना गांवों में रजवाहों के जर्जर पुलों के जीर्णोंद्धार होने बाद शनिवार को छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने इनका लोकार्पण किया। इसके बाद इन पर आवागमन चालू हो गया। छपरौली विधायक ने बताया कि किरठल रजवाहा, लूंब में घसौली माईनर तथा तुगाना में खंद्रावली रजवाहे पर पुलों के जीर्णोंधार में करीब 21.50 लाख रुपये की लागत आई है। बताया कि तीनों पुलों की हालत बहुत खराब हो चुकी थी, जिसके कारण क्षेत्रवासियों व किसानों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों को मिलों में अपना गन्ना लेकर जाने मे भी काफी असुविधा हो रही थी। पुलों के जीर्णोंधार से क्षेत्र की जनता को काफी फायदा मिलेगा। इस मौके पर सुरेंद्र डायरेक्टर, रवि, सुभाष किरठल, हरबीर मैनेजर लूंब, प्रहलाद सिंह, विपिन, रामसुधीर, प्रमोद, संजू आदि मौजूद रहे।