कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी देश में नंबर वन : सत्यदेव पचौरी
भाजपा की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता सांसद सत्यदेव पचौरी रहे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 08:44 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 08:44 PM (IST)
बागपत, जेएनएन। भाजपा की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता सांसद सत्यदेव पचौरी रहे। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश में कोरोना न के बराबर है। भाजपा ने कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए बढ़-चढ़कर कार्य कराए है।कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी देश में नंबर वन है। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि जरूरमंदों की हर वक्त सेवा में लगे रहे है। संचालन बिजेंद्र शर्मा ने कहा। बागपत विधायक योगेश धामा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, लोकेश दीक्षित, सुदेश चौहान, विनोद वाल्मीकि, अनीता खोखर, अमित चौधरी, रामपाल नेहरा, जयकरण, ओमवीर धामा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें