Move to Jagran APP

भाजपा सरकार किसान विरोधी: जयभगवान

हरियाणा की जनहित कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जयभगवान शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। यह सरकार किसानों को तंग कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Mar 2021 12:20 AM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 12:20 AM (IST)
भाजपा सरकार किसान  विरोधी: जयभगवान
भाजपा सरकार किसान विरोधी: जयभगवान

जेएनएन, बागपत : हरियाणा की जनहित कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जयभगवान शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों ही नहीं, आम जन विरोधी भी साबित हो रही है। समय रहते किसानों की मांग न मानी, तो भाजपा को आने वाले समय मे इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा।

loksabha election banner

सोमवार को दाहा गांव में विकास कुमार के आवास पर हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जयभगवान शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। काले कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसान तीन माह से दिल्ली बार्डर पर धरना देकर बैठे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान किसान हित में ही नहीं है। यदि सरकार किसान हितैषी होती तो अब तक तीनों कृषि कानून वापसी कर चुकी होती। सरकार कृषि कानून में संशोधन की बात करती है, जो किसानों को बहकाने वाली है। संशोधन तो उसमें किया जाता है जहां थोड़ी बहुत कमी हो, यहां तो इसमें कमियां ही कमियां हैं। इसे वापसी करने पर ही किसानों का हित हो सकता है। बिजली की दर इतनी बढ़ा दी कि उसका बिल भरना किसान और मजदूर के लिए मुश्किल हो रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। इस मौके पर ब्रह्मपाल, रामकुमार, अरविद आदि मौजूद रहे।

व्यापार संघाध्यक्ष बने अंकुश जैन

खेकड़ा : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संघ की नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। सोमवार को मेन बाजार स्थित गांधी प्याऊ पर उद्योग व्यापार संघ की बैठक हुई। सर्वसम्मति से बनवारी लाल कंसल के नेतृत्व में खेकड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से अंकुश जैन अध्यक्ष, जितेश जैन महामंत्री, भोपाल वर्मा उपाध्यक्ष, अमित गुप्ता मंत्री व प्रेमचंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष अरुण तोमर बोबी ने प्रमाण पत्र देकर व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। शशिभूषण जैन, जुगमंदरदास जैन, अजेश जैन, सुमेर जैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.