Move to Jagran APP

COVID-19 in UP: बागपत में बड़ी लापरवाही, डिस्चार्ज मरीजों के साथ बाहर निकली पॉजिटिव महिला

COVID-19 in UP बागपत के खेकड़ा में कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज मरीजों संग एक पॉजिटिव महिला भी निकल गई। इस बात का पता लगते ही स्टाफ में खलबली मच गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 04:46 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 04:46 PM (IST)
COVID-19 in UP: बागपत में बड़ी लापरवाही, डिस्चार्ज मरीजों के साथ बाहर निकली पॉजिटिव महिला
COVID-19 in UP: बागपत में बड़ी लापरवाही, डिस्चार्ज मरीजों के साथ बाहर निकली पॉजिटिव महिला

बागपत, जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लापरवाही भी जोरों पर है। बागपत में क्वारंटाइन के दौरान एक पॉजिटिव जमाती के फरार होने के बाद कोविड अस्पताल से शनिवार को डिस्चार्ज होने वाले लोगों के बीच कोरोना पॉजिटिव भी बाहर निकल गई। पॉजिटिव की संख्या की गिनती होने के बाद जब मामला सामने आया तो जिम्मेदार अधिकारी काफी परेशान हो गए। मशक्कत के बाद महिला को खोज निकाला गया।

loksabha election banner

बागपत के खेकड़ा में कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज मरीजों संग एक पॉजिटिव महिला भी निकल गई। इस बात का पता लगते ही स्टाफ में खलबली मच गई। इसके बाद घंटों तलाश के बाद महिला को उसके घर से बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया।

बागपतमें काठा मार्ग पर कोविड एल-1 अस्पताल को महिला वार्ड बनाया है। शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती 31 मरीजों में चार मरीजों को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन सभी को डिस्चार्ज किया। मरीजों के साथ निनाना गांव की एक पॉजिटिव महिला मरीज भी अस्पताल से निकल गई। घंटों बाद स्टाफ को महिला के संबंध में जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों को अवगत कराने के साथ स्टाफ ने महिला को तलाशना शुरू किया। आधी रात के बाद स्टाफ ने महिला को उसके घर से बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया। अधीक्षक डॉ. ताहिर का कहना है कि डिस्चार्ज मरीजों के साथ एक पॉजिटिव मरीज भी अस्पताल से बाहर निकल गई थी। पता लगते ही मरीज को कुछ दूरी पर पकड़ लिया था।

क्या है सुरक्षा के बंदोबस्त

कोविड अस्पताल से तीन माह पूर्व नेपाली जमाती बंदी रात में खिड़की की जाली तोड़कर फरार हुआ था। मामले की गूंज लखनऊ तक गई थी। तब भी अस्पताल में पुलिसकर्मी सुरक्षा को तैनात थे। मरीज को अगले रोज काठा मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से बरामद किया थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा के बंदोबस्त पुख्ता नहीं किए। कोविड के दो नोडल अधिकारी जिले में मौजूद और ऐसे में अस्पताल से पॉजिटिव मरीज का फरार होनेा स्टाफ की कार्यशैली पर खुद सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों ने मरीज के फरार होने के संबंध में स्टाफ से स्पष्टीकरण भी मांगा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.