ईपीई पर तलवार से केक काटकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने मनाया जन्मदिन
किसानों के आंदोलन में शामिल होने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका संगठन किसानों का समर्थन करता है।
बागपत,जेएनएन। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
गुरुवार सुबह 11 बजे दिल्ली में सिंधु बार्डर पर किसानों के आंदोलन में जाते समय ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर चंद्रशेखर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया। उन्हें उपहार में तलवार दी। इसके बाद चंद्रशेखर ने एक्सप्रेस-वे पर ही कार की बोनट पर तलवार से एक साथ पांच केक काटे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका संगठन किसानों का समर्थन करता है, चाहे वो किसी भी जाति का हो। वह दिल्ली में किसानों के आंदोलन में शामिल होने जा रहे है। बागपत भी किसानों का जनपद है, इसलिए वह जल्द ही बागपत में कार्यकर्ता और किसानों से रूबरू होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जिशान हयात, सूरजभान ङ्क्षसह, संजय सिंह, कुलदीप बौद्ध, समीर, भागवत, साहिल, जफर, सरफराज, डा. फैयाज मौजूद रहे।