Move to Jagran APP

कोविड-19 अस्पताल में बनाया गया अनोखा भैयादूज

कोविड-19 अस्पतालों में अनोखा भैयादूज का पर्व मनाया गया। कई बहनों ने वीडियो कालिग की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 09:29 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 09:29 PM (IST)
कोविड-19 अस्पताल में बनाया गया अनोखा भैयादूज
कोविड-19 अस्पताल में बनाया गया अनोखा भैयादूज

बागपत, जेएनएन। कोविड-19 अस्पतालों में अनोखा भैयादूज का पर्व मनाया गया। किसी बहन ने वीडियो कालिग कर अपने भाई का चेहरा देख त्योहार मनाया। वहीं भाई भी अपनी बहनों से मिलने पहुंचे, लेकिन दूर से बात की और उनके दिए गए उपहार को स्वास्थ्य विभाग ने पेकिग कराकर उन तक पहुंचाया गया। यह देख बहन और भाईयों की आंखों की आंसू थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया।कोरोना संक्रमण के कारण त्योहारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। कोरोना वायरस की जकड़ में आने वालों के त्योहार ही अस्पताल में मनाने पड़ गए है। दीपावली और गोवर्धन का त्योहार कोरोना संक्रमित नहीं मना सके, लेकिन भैयादूज का अनोखे अंदाजा में मनाया गया है। बीमारी के चलते बहन और भाईयों की आंखों में आशू छलक गए। कोविड-19 अस्पताल खेकड़ा में 12 महिलाएं भर्ती है। इनके भाईयों ने अस्पताल में पहुंचकर उनके उदासी को खुशियों में बदल दिया। उनसे मिल तो नहीं पाए, लेकिन दूर से ही बाते की। बहनों के लिए खाद्य वस्तु भिजवाई। इसके अलावा यहां नौ पुरुष संक्रमित मरीज भी। उनकी बहनों ने भी दूर से ही देखकर अपने भाईयों दुलारा। आंखों में आंसू थे और त्योहार मनाने का उत्साह भी। अपने प्यारे से भाईयों के लिए बहने उपहार भी लेकर आई। वहीं अस्पताल अग्रवाल मंडी टटीरी में भी भैयादूज का त्योहार कुछ हटके मनाया गया। यहां भर्ती 19 पुरुष मरीजों को उनकी बहनों से वीडियो कालिग के माध्यम से बात कराई गई। फोन के माध्यम से त्योहार की शुभकामनाएं दी गई है। इस तरह त्योहार मनाने पर दुख जताया। अगले पर्व को धूमधाम से मनाने कर संकल्प लिया गया। कोविड-19 के नियमों का किया गया पालन

loksabha election banner

खेकड़ा के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि अस्पताल में भैयादूज का पर्व मनाया गया, लेकिन किसी को करीब नहीं जाने दिया गया है। जो भी उपहार लगाए थे उन्हें पेकिग कराने के बाद मरीजों तक पहुंचावा दिया गया है। अग्रवाल मंडी टटीरी के प्रभारी डा. विभाष राजपूत ने बताया कि वीडियो कालिग से भैयादूज का पर्व मनाया गया है। किसी न मिलने देने की कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.