Move to Jagran APP

बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए मारे जाएंगे चूहे

जेएनएन बागपत। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए चूहों व छछूंदर के खिलाफ अभियान चलेगा। जि

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 12:07 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 12:07 AM (IST)
बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए मारे जाएंगे चूहे
बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए मारे जाएंगे चूहे

जेएनएन, बागपत। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए चूहों व छछूंदर के खिलाफ अभियान चलेगा। जिला कृषि अधिकारी डा. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि यूनिसेफ की उप्र हेड दिशा पांडेय ने चूहों से फैलने वाले रोग तथा बचाव की गत दिवस वर्चुअल ट्रेनिग दी। चूहे रोग फैलाने वाले सभी कीटाणु लेकर घूमते हैं, जिनकी चपेट में लोग आते रहते हैं। इनसे बच्चों को ज्यादा खतरा रहता है।

loksabha election banner

बच्चों को बीमारियों से बचाव को चूहों को मारने को अभियान चलेगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चूहों का सफाया कराने को अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। यानी ग्रामीणों को बताएंगे कि चूहों को कैसे चकमा देकर जाल में

फंसाना है और मारने के लिए कितना रसायन कैसे इस्तेमाल करना है।

बागपत के सभी 281 गांवों में चूहे मारने का अभियान चलेगा। गांव वार कर्मचारी लगाए जाएंगे। यह कवायद कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए चल रही ताकि बच्चों को कोरोना समेत सभी बीमारियों से बचाया जा सके। चूहे मारने का यह अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा।

कोविड-19 अस्पताल अब बस पांच मरीज

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : कोविड-19 अस्पताल में एक और मरीज के डिस्चार्ज होने से अब कुल पांच मरीज बचे हैं।

मई माह में कोरोना की लहर जोरों पर थी। तब कोविड-19 अस्पताल में 60 बेड पर भर्ती मरीजों का इलाज हो रहा था। गुरुवार को शाम अस्पताल में भर्ती एक और मरीज डिस्चार्ज होकर स्वजन के पास लौटा। उसके बाद अब अस्पताल में पांच मरीज रह गये हैं, जिनका इलाज चल रहा है। स्टाफ का कहना है कि पांचों मरीज की हालत में काफी सुधार है। जल्द ही इन मरीजों के ठीक होने के बाद अस्पताल खाली हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.