मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आधी आबादी को समर्पित
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले महिला दिवस पर जनता को समर्पित रहा। जिले की 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का डॉक्टरों की टीम ने उपचार किया। स्वस्थ रहने के तरीके बताए। 1265 महिला मरीजों को उपचार कर उन्हें दवा वितरित की। सीडीओ पीसी जायसवाल ने जहां बागपत शहर की मेले का निरीक्षण किया।
बागपत, जेएनएन। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला महिला दिवस पर जनता को समर्पित रहा। जिले के 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का डॉक्टरों की टीम ने उपचार किया और स्वस्थ रहने के तरीके बताए। 1265 महिला मरीजों को सम्मान देते हुए उपचार कर उन्हें दवा वितरित की। सीडीओ पीसी जायसवाल ने जहां बागपत शहर के मेले का निरीक्षण किया, वहीं बागपत सीएचसी में महिलाओं को पुरस्कृत करते हुए बेटियों को कपड़े और खिलौने बांटे। मेलों में 3443 मरीजों का उपचार हुआ।
रविवार को सभी पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। महिला दिवस होने के चलते मेले में पहुंचने वाली महिलाओं को स्वस्थ रहने के उपाए बताए गए। उन्हें रोगों से बचाव की जानकारियां दी गई। सीडीओ पीसी जायसवाल ने निरीक्षण करते हुए आंगनबाड़ियों को निर्देशित किया आने वाली महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देंगे और बच्चों को पुष्टाहार का वितरण करेंगे। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ से जानकारी ली।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि 23 पीएचसी पर 1568 पुरुष, 1265 महिला, 610 बच्चे की जांच की गई। वहीं 245 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। 257 को पोषण का वितरण किया। मेले में मेडिकल, सर्जिकल, आंख, ओबीएस, टीबी, खून की जांच, हिमोग्लोबिन, मलेरिया, प्रेग्नैंसी टेस्ट, हेपेटाइटिस सहित अन्य जांच की गई। मेले में आने वाली महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारियां दी गई। सीएमओ डॉ. आरके टंडन एवं बागपत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने सीएचसी में महिला दिवस पर महिलाओं को पुरस्कृत किया और जन्म लेने वाली दो बेटियों को कपड़े और खिलौने वितरित किए।