Move to Jagran APP

सरकार बताए, कृषि कानूनों में क्या सफेद है : बलबीर सिंह

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल पंजाब ने कहा कि कृषि कानून में सरकार बताए कि कानून मे सफेद क्या है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 10:31 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 10:31 PM (IST)
सरकार बताए, कृषि कानूनों में क्या सफेद है : बलबीर सिंह
सरकार बताए, कृषि कानूनों में क्या सफेद है : बलबीर सिंह

बागपत, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल पंजाब ने कहा कि कृषि कानून में सरकार बताए कि इसमें क्या सफेद है।

loksabha election banner

किसानों के लिए तो सरकार का यह कृषि कानून काला ही काला है। उन्होंने दोघट कस्बे में किसानों की बैठक में कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है, जो कदम दर कदम झूठ का सहारा लेकर चल रही है। सरकार के बनाए कृषि कानून किसान ही नहीं, बल्कि आमजन को भी बर्बाद कर देंगे। सरकार लगातार बयान जारी करा रही है कि कृषि कानून किसानों के लिए लाभदायक है। जबकि किसान इसे स्वीकार करने को तैयार ही नहीं हैं। किसान सरकार से ही पूछते है, कि बताए कृषि कानून में सफेद क्या है। किसानों के लिए तो इसमें सब काला ही काला है। सरकार का ध्यान कृषि कानून का समाधान करने पर नहीं है। बल्कि आंदोलन को खत्म कराने पर है। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, बलदेव सिंह, सुखवेंद्र सिह, अजायब सिंह, रणजीत सिंह, हिम्मत सिंह पंजाब, संजय कुमार, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, इंद्रपाल आदि किसान मौजूद रहे। औरैया के व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी थी जान

व्यक्ति संतोष निवासी कस्बा विधूना (औरैया) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि संतोष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग दर्शाया गया है। इससे स्पष्ट है कि संतोष ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन बुधवार सुबह संतोष के शव को लेकर औरैया चले गए हैं। बता दें कि संतोष का शव मंगलवार सुबह शहर के पक्का घाट के निकट पेड़ पर रस्सी से लटका मिला था। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया था। ं दहेज की खातिर विवाहिता पर जानलेवा हमला

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि उसकी शादी 21 जनवरी 2020 को मुजफ्फरनगर के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते है। असमर्थता जताने पर बदसलूकी करते हुए जानलेवा हमला किया। मायके में आने के बाद भी आरोपित तरह-तरह की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की। जासं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.