कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी, धरना जारी
शहर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का धरना जारी रहा।
बागपत, जेएनएन। शहर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरनास्थल पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानूनों को वापस लेने की मांग की।
धरनास्थल पर किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए तीनों कृषि कानूनों को किसान सिरे से नकार रहे हैं, इसलिए सरकार को इन कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। केंद्र सरकार कानूनों को वापस न लेने की जिद पर अड़ी हुई है, लेकिन किसान भी कानून वापसी की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। कृषि कानूनों की वापसी होने तक किसान अपने घरों को नहीं लौटेंगे और सड़कों पर धरने जारी रखेंगे। किसानों के सामने सरकार को झुकना ही होगा। रामकिशन हिलवाड़ी की अध्यक्षता व पंडित नीरज शर्मा के संचालन में चले धरने में चौधरी ब्रजपाल सिंह, बलजौर सिंह आर्य, संजीव मान, विक्रम सिंह आर्य, बिजेंद्र गुराना, देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, विराज हिलवाड़ी, रविद्र हट्टी, रणबीर सिंह, महक सिंह सिलाना, सोमपाल बड़ौली, जगबीर लोयन, आलोक कुमार, सुमेर सिंह आर्य, डाक्टर कृपाल सिंह, वीरेंद्र, अशोक, जयवीर सिंह एडवोकेट, मुनेश बरवाला आदि मौजूद रहे। कल से पंचलोक पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना
कृषि कानून के विरोध में कल यानि रविवार से किसान दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर पंचलोक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। किसानों का कहना है कि कानून वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
बीते साल लागू हुए कृषि कानून के विरोध में किसान सड़कों पर हैं। गाजीपुर, सिधु बार्डर, बड़ौत संग अन्य स्थान पर किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार शाम को मुंडाला मोहल्ला में धामा खाप चौधरी जितेंद्र सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। किसानों का कहना था कि सरकार उनका हित नहीं चाहती है। अपनी मनमानी किसानों पर थोपकर वाहवाही लूटना चाहती है लेकिन ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा। आंदोलन को और व्यापक बनाने के लिए रविवार को दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर गाजियाबाद के पंचलोक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। यह धरना सिधु बार्डर पर चल रहे धरने का अनुशरण करेगा। कानून वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को किसान हित में कानून हर हाल में वापस लेने होंगे। ब्रह्मपाल सिंह मेंबर, देवेंद्र सिंह, जयसिंह, नेपाल सिंह, महीपाल, ओमवीर, हरपाल सिंह, जितेंद्र राममेहर व सुनील आदि शामिल रहे।