Move to Jagran APP

ग्राम स्वराज अभियान के तहत बूथों पर प्रवास करेंगे भाजपाई

भाजपा के ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला कार्यशाला में अभियान संबंधी विभिन्न दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी तथा मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:08 AM (IST)
ग्राम स्वराज अभियान के तहत बूथों पर प्रवास करेंगे भाजपाई
ग्राम स्वराज अभियान के तहत बूथों पर प्रवास करेंगे भाजपाई

बागपत, जेएनएन : भाजपा के ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला कार्यशाला में अभियान संबंधी विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी तथा मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया।

prime article banner

शनिवार को दिगंबर जैन कालेज के तीर्थंकर महावीर हाल में हुए कार्यक्रम में वेस्ट यूपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजू सिंह वारियर व वेस्ट यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने शिरकत की। अंजू सिंह ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत मोर्चा पदाधिकारियों को आवंटित गांवों के सभी बूथों पर प्रवास करना है। दो माह में कम से कम आठ बार हर सप्ताह उसी गांव में जाना है। सरकार की पॉकेट बुक कार्यकर्ताओं को देनी है। बूथ पर सामाजिक समीकरणों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ गांव के प्रभावी मतदाता, युवा, महिला, किसानों, वरिष्ठजनों, प्रधान, बीडीसी, शिक्षक, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिलकर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करके उनके सुझावों को नोट करना है। स्वच्छता, सेवा, सिगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प, जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा और पर्यावरण जैसे जनसरोकार के विषयों के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर व महामंत्री सरिता चौधरी के संचालन में हुई कार्यशाला में राकेश जैन, डा. नीरज कौशिक, वीरेश तोमर, राजीव तोमर, अमित जैन, विनोद पांचाल, मनोज कटारिया, पवन शर्मा, विक्रम राणा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK