तेजाब से हमला, महिला झुलसी
बड़ौत (बागपत) : नगर स्थित मोहन नगर कालोनी में चार लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मा
बड़ौत (बागपत) : नगर स्थित मोहन नगर कालोनी में चार लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करते हुए तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला झुलस गई। घटना को अंजाम दे आरोपित फरार हो गए। मोहन नगर कालोनी निवासी राशिदा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि आठ माह पहले उसका निकाह दिल्ली के कराला में हुआ था। उसका पति ससुराल में एक महिला के साथ बातचीत किया करता था, जो उसे पसंद नहीं था, जिसके चलते वह 20 दिन पहले अपने मायके आ गई थी। गुरुवार को उसके मायके पक्ष के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर वह अपनी भाभी के साथ थी। शाम के समय उसका पति, ससुर, जेठ और चचिया ससुर उसके घर आए और उसके साथ मारपीट कर गला घोंटने लगे। उसने शोर मचाया तो उसकी भाभी मौके पर आ गई। उसके बाद आरोपितों ने बोतल से तेजाब उड़ेल दिया। इससे उसके पैर झुलस गए। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर बीएस सिरोही ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।