7650 लोगों का हुआ टीकाकरण
जिले में शुक्रवार को 37 सत्रों में टीकाकरण किया गया। 5400 लक्ष्य के सापेक्ष 7650 का टीकाकरण किया गया।
बागपत, जेएनएन। जिले में शुक्रवार को 37 सत्रों में टीकाकरण किया गया। 5400 लक्ष्य के सापेक्ष 7650 को टीका लगाया गया है। सीएमओ डा. आरके टंडन ने बताया कि बागपत में 2262, बड़ौत में 1490, बिनौली में 1130, छपरौली में 980, खेकड़ा में 952 और पिलाना में 836 को टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य से भी अधिक को टीकाकरण किया गया है। 18 से 60 वर्ष तक के लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। अभी अभियान जारी रहेगा, जब तक सभी को टीकाकरण नहीं हो जाता है। कोरोना के एक्टिव केस रह गए 12
जिले में शुक्रवार का दिन कोई भी केस नहीं मिला है। तीन लोगों के कोरोना से स्वस्थ होने के कारण अब एक्टिव केस 12 पर पहुंच गए है। सीएमओ डा. आरके टंडन ने कहा कि कोरोना का खात्मा करने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। सावधानियां से कोरोना को मात दे। चेहरे पर मास्क और दो गज की दूरी हर हाल में बनाए रखे। खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना है। जो गाइडलाइन जारी की गई है उसका पालन करेंगे तो कोरोना से मुक्त रहेंगे। संयुक्त निदेशक हेल्थ ने सीएचसी का किया निरीक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का शुक्रवार को संयुक्त निदेशक हेल्थ डा. संगीता गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने टीकाकरण की व्यवस्था को देखा। लाभार्थियों से बातचीत की और डाक्टर व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उसके बाद उन्होंने कोल्ड चैन रूम में पहुंची। यहां वैक्सीन के रखरखाव को देखा। संचारी रोग नियंत्रण के तहत गतिविधियों की जानकारी ली। उनके साथ आई मंडलीय किट विशेषज्ञ डा. कृति त्रिपाठी ने पानी के सैंपल लिए। लारवा की जांच की, यहां लारवा उन्हें कहीं दिखाई नहीं दिया। उसके बाद सभी गौरीपुर जवाहरनगर गांव पहुंचे। यहां पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चल रहे दस्तक पखवाड़े का निरीक्षण किया। उन्हें सब कुछ ठीक मिला। बागपत सीएचसी के अधीक्षक डा. विभाष राजपूत, जिला मलेरिया रोग अधिकारी डा. सुरुचि मौजूद रही।