महिला अस्पताल की चिकित्सक समेत 50 कोरोना संक्रमित
कोरोना से संक्रमित होने वाली की सूची लंबी में लोगों के नाम लगातार जुड़ते जा रहे हैं।
बागपत, जेएनएन। कोरोना से संक्रमित होने वाली की सूची लंबी में लोगों के नाम लगातार जुड़ते जा रहे हैं। जनवरी माह के 14 दिनों में ही 651 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए है। शुक्रवार को 50 लोगों को कोरोना से बीमार बनाकर एकांतवास में पहुंचा दिया है। इनमें महिला चिकित्सक और अन्य विभाग के कर्मचारी भी हैं।
जिले में कोरोना से संक्रमित होने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। संक्रमित होने वालों की रफ्तार इतनी तेज है कि पलक झपकते ही लोग गिरफ्त में आ जाते है। यह ही वजह है कि 50 और लोग कोरोना की चपेट में आ गए है। एक जनवरी से अब तक 651 लोगों को वायरस बीमार बना चुका है। इनमें 30 लोग तो स्वस्थ हो गए है, वहीं अभी भी 621 लोग इस बीमारी की चपेट में है, जिनका एकांतवाश में उपचार चल रहा है। इनमें महिला अस्पताल की डाक्टर, सीएमओ आफिस के कर्मचारी, पुलिस कर्मी, बैंक के कर्मचारी और अन्य लोग शामिल है। प्रभारी सीएमओ डा. भुजवीर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से लोग संक्रमित होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है। मास्क जरूर लगाना चाहिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाए। हाथों को सैनिटाइज समय-समय पर करते रहे। 13155 लोगों को किया गया कोरोनाराधी टीकाकरण
जिले में शुक्रवार को 13155 लोगों को टीकाकरण किया गया है। प्रभारी सीएमओ डा. भुजवीर सिंह ने बताया कि 31 हेल्थकेयर वर्कर, 183 फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक के 169 लोगों बूस्टर डोज का टीकाकरण किया है। 15 से 18 वर्ष के 3909 को पहली डोज और 317 को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। 18 से 45 वर्ष के 2742 को पहली डोज, 4168 को दूसरी डोज, 45 से 49 वर्ष के 252 को पहली डोज, 1025 को दूसरी डोज, 60 वर्ष से अधिक के 54 को पहली डोज, 301 को दूसरी डोज का टीकाकरण किया गया है। जिले में 183 सत्रों में 35500 लक्ष्य के सापेक्ष 13155 को टीकाकरण किया गया है।