कोरोना से 22 लोग पॉजिटिव
कोरोना के कहर के बीच पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है। ा
जेएनएन, बागपत: कोरोना के कहर के बीच पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों की लापरवाही उन्हीं पर भारी पड़ती जा रही है। लोग वायरस का शिकार बन रहे हैं। इसी वजह से अन्य लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना का वायरस कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। प्रशासन के कार्यक्रम भी लोगों को जागरूक नहीं कर पा रहे है। यह वजह है कि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 22 लोग कोरोना संक्रमित हो गए है। मात्र सात लोग डिस्चार्ज हुए, जो अपनों के बीच सुकून महसूस कर रहे हैं। जिस भी व्यक्ति ने कोरोना के संक्रमण से पीड़ित होकर उसका अहसास किया है, उसे ही पता है यह बीमारी कितने खतरनाक है। सीएमओ डा. आरके टंडन ने कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, तब तक इसी तरह वायरस फैलता रहेगा। कोविड-19 वैक्सीन भले ही लोगों को लग जाए, लेकिन उसके बावजूद सावधानियां बरतनी होगी। चेहरे पर मास्क और दो गज की दूरी का नियम हमेशा पालन करते रहना होगा। ये नियम ही बचाव के सबसे कारगर उपाय हैं।
कोरोना के मरीजों से डीएम ने बात
बागपत: डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती मरीजों से वीडियो कालिग से बातचीत की। उनसे खाने-पीने और समय पर दवा दिए जाने की जानकारी ली। सभी से उनकी स्वास्थ्य का हाल जाना। मरीजों ने डाक्टरों द्वारा दी जा रही व्यवस्था को सही बताया। कहा कि समय पर दवा ओर खाना दिया जा रहा है। किसी तरह की परेशानी नहीं है। सभी स्टाफ अच्छी तरह ध्यान रखते है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ बैठक कर निर्देशित किया कोल्ड चेन को सु²ढ़ बनाना है। किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।