युवक घर से लापता
गांव बावट निवासी हरनाम का बेटा संदीप गुरुवार शाम से लापता है। शुक्रवार को पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम उनके बेटे के मोबाइल पर किसी का काल आया था। फिर वह बिना बताए चला गया। देर रात तक नहीं लौटा।
जेएनएन, सिलहरी (बदायूं): गांव बावट निवासी हरनाम का बेटा संदीप गुरुवार शाम से लापता है। शुक्रवार को पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम उनके बेटे के मोबाइल पर किसी का काल आया था। फिर वह बिना बताए चला गया। देर रात तक नहीं लौटा। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर संजय गर्ग ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
बेटे की बरामदगी की गुहार
संसू, बिल्सी: नगर के मुहल्ला संख्या छह निवासी सौदान सिंह का 13 वर्षीय बेटा विष्णु 16 अक्टूबर से लापता है। जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने देर शाम तक इस मामले में गुमशुदगी दर्ज नहीं है।
सम्राट अशोक महान की जयंती स्थगित
संसू, बिल्सी : सम्राट अशोक महान की जयंती कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष नहीं मनाई जाएगी। बौद्ध धम्म संघ के अध्यक्ष चेतराम मौर्या ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर को सम्राट अशोक महान की यादगार में पंचशील को अपनाते हुए अपने घरों में ही बुद्ध वंदन करने का आह्रान किया गया है।