Move to Jagran APP

छत से गिरी महिला, पुलिस पर धक्का देने का आरोप

कस्बे में वांछित चल रहे आरोपित के घर मंगलवार मध्यरात्रि थाना पुलिस ने दबिश दी। दबिश के दौरान उसकी मां छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। महिला के स्वजनों ने पुलिस पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 01:51 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:02 AM (IST)
छत से गिरी महिला, पुलिस पर धक्का देने का आरोप
छत से गिरी महिला, पुलिस पर धक्का देने का आरोप

जेएनएन, दहगवां (बदायूं): कस्बे में वांछित चल रहे आरोपित के घर मंगलवार मध्यरात्रि थाना पुलिस ने दबिश दी। दबिश के दौरान उसकी मां छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। महिला के स्वजनों ने पुलिस पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। स्वजन इलाज के लिए महिला को लेकर जिला अस्पताल चले गए। फिलहाल पुलिस हड़बड़ाहट में महिला के छत से गिरने की बात कह रही है।

loksabha election banner

कस्बा दहगवां निवासी सोहिल ने बताया कि उसके भाई अकरम के किसी मामले में वारंट चल रहे हैं। उसको पकड़ने के लिए थाना पुलिस आई थी। अकरम घर पर नहीं मिला तो पुलिस उसके भाई मुस्लिम को पकड़कर ले गई। उसे थाने ले जाने के बाद चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी फिर से उसके घर पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने छत पर चढ़कर अकरम की तलाश की। उसकी मां ने कहा कि उसका बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है। उसके बदले में वह दूसरे बेटे को क्यों ले गए हैं। आरोप है कि इसी बात पर पुलिस ने उसकी मां को छत से नीचे फेंक दिया। इस संबंध में एसएचओ जरीफनगर अजय यादव ने बताया कि पुलिस की दबिश के दौरान हड़बड़ाहट में महिला स्वयं ही छत से नीचे गिर गई थी। उसका उपचार करा दिया गया है। छत से फेंकने का आरोप निराधार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.