जहां महिलाओं का उत्पीड़न, उस पार्टी से कैसे लड़ती चुनाव
जेएनएन बदायूं शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से घोषित की गईं कांग्रेस प्रत्याशी फरहा नईम ने टिकट वापस करने के बाद दूसरे दिन फिर जिलाध्यक्ष पर फिर हमला बोला। बोलीं- जहां महिलाओं का उत्पीड़न हो उस पार्टी से कैसे चुनाव लड़ती। यह भी बताया कि लगातार प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह से शिकायत कर रही थीं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वे पुरानी कार्यकर्ता हैं। इसके बाद भी नामांकन के अंतिम दिन उनका टिकट फाइनल किया गया। यह भी जिलाध्यक्ष की साजिश रही।

जेएनएन, बदायूं : शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से घोषित की गईं कांग्रेस प्रत्याशी फरहा नईम ने टिकट वापस करने के बाद दूसरे दिन फिर जिलाध्यक्ष पर फिर हमला बोला। बोलीं- जहां महिलाओं का उत्पीड़न हो, उस पार्टी से कैसे चुनाव लड़ती। यह भी बताया कि लगातार प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह से शिकायत कर रही थीं लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। वे पुरानी कार्यकर्ता हैं। इसके बाद भी नामांकन के अंतिम दिन उनका टिकट फाइनल किया गया। यह भी जिलाध्यक्ष की साजिश रही।
बुधवार देर शाम कांग्रेस की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में जिले की शेखूपुर विधानसभा सीट से फरहा नईम को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई थी। अगले ही दिन उन्होंने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें वह रोते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह यादव पर महिलाओं का उत्पीड़न करने, धर्म विशेष की महिलाओं को उनकी जाति से बुलाने और टिकट वितरण के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया था। इससे कांग्रेस में खलबली मच गई है। आनन फानन में ममता देवी को टिकट दिया गया है। जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी इस मुद्दे पर डैमेज कंट्रोल की कोशिश में लग गए। इधर फरहा नईम ने जिलाध्यक्ष पर फिर आरोप लगाते हुए कहाकि उन्होंने जिले में ऐसे लोगों को टिकट दिलाए जो दूसरी पार्टी छोड़कर आए थे। आरोप लगाए उन्होंने दो से चार लाख रुपये तक वसूले हैं। फरहा नईम से जब पूछा गया कि उन्होंने टिकट मिलने के बाद यह आरोप क्यों लगाए? इस पर उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से लगातार मिलने का प्रयास करती रहीं, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने फोन और वाट्सएप पर भी जिलाध्यक्ष की हरकतों की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह से भी मिलकर शिकायत कर चुकी थीं लेकिन कांग्रस ने ओमकार सिंह को नहीं हटाया। हारकर उन्होंने टिकट वापस किया और पार्टी से इस्तीफा दिया है।
Edited By Jagran