बिसौली : नगर की मंडी समिति के क्रय केंद्र पर मंगलवार को किसान नेताओं की दो ट्राली धान तुलने के बाद भाकियू का धरना खत्म हो गया है। हालांकि अन्य किसान तौल के लिए भटकते हुए नजर आए। गत चार दिन से भाकियू का तौल न होने के कारण धान क्रय केंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। सोमवार को किसान नेताओं की दो और ट्राली पहुंची। जिनकी भी तौल न होने के कारण किसानों का पारा और चढ़ गया था। भाकियू और किसान नेताओं ने आंदोलन की चेतवानी दे दी थी। इस वजह से मंगलवार को उन दोनों ट्रालियां के धान तौल लिए गए। जिसके बाद भाकियू ने भी धरना स्थिगित कर दिया। भाकियू जिला अध्यक्ष रामचंद्र ने बताया दोनों ट्रालियों का धान तौल लिया गया है। अगर किसान का धान नहीं तोला गया तो भाकियू फिर से धरना करेगी। तौल से पहले कराओ पंजीकरण
म्याऊं : कस्बे के क्रय केंद्र पर धान की खरीद तो जोर पकड़ रही है मगर किसानों को पंजीकरण के नाम पर लौटाया जा रहा है। मंगलवार को गांव कैलोठा निवासी जगन्नाथ धान लेकर क्रय केंद्र पहुंचे। यहां उन्हें पंजीकरण न होने पर लौटा दिया गया। केंद्र प्रभारी राघवेंद्र ने बताया कि किसान को धान बेचने के लिए पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस वजह से किसान को लौटा गया था।
बदायूं में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे