Move to Jagran APP

कुछ जगह हो रही धान तौल, ज्यादातर क्रय केंद बंद

शासन के निर्देश पर भी किसानों का धान नहीं बिक पा रहा है। तहसील से लेकर कस्बों और मुख्यालय पर एफसीआइ का क्रय केंद्र कई दिनों से बंद है। अफसरों ने इसकी सुध तक नहीं ली। आरएफसी के क्रय केंद्र पर भी तौल के लिए किसान परेशान हैं। दो क्रय केंद्रों के इंचार्जों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी केंद्र लगातार बंद चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 01:31 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 01:31 AM (IST)
कुछ जगह हो रही धान तौल, ज्यादातर क्रय केंद बंद
कुछ जगह हो रही धान तौल, ज्यादातर क्रय केंद बंद

जेएनएन, बदायूं : शासन के निर्देश पर भी किसानों का धान नहीं बिक पा रहा है। तहसील से लेकर कस्बों और मुख्यालय पर एफसीआइ का क्रय केंद्र कई दिनों से बंद है। अफसरों ने इसकी सुध तक नहीं ली। आरएफसी के क्रय केंद्र पर भी तौल के लिए किसान परेशान हैं। दो क्रय केंद्रों के इंचार्जों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी केंद्र लगातार बंद चल रहे हैं। विलंब से हुई धान की तौल

loksabha election banner

संसू, उझानी : कृषि उत्पादन मंडी समिति में बने आरएफसी के क्रय केंद्र पर दूर-दराज से आए किसानों को धान बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। गांव छतुइया, बरामाल देव, गठौना, अहिरवा, सकरी जंगल, अब्दुल्लागंज, रौली, जमरौली, मानकपुर आदि के किसानों ने घंटों के इंतजार के बाद क्रय केंद्र पर धान बेचा। केंद्र संचालक आलोक भट्ट ने बताया कि कांटे में तकनीकी खराबी से दो घंटे विलंब से तौल हुई। कार्रवाई के बाद भी बंद है क्रय केंद्र

फोटो 03 बीडीएन 29

संस, बिसौली : क्रय केंद्र के इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। फिर भी केंद्र 19 नवंबर से बंद है। केंद्र से बैनर भी हटा लिया है। किसान अपना धान कम दामों पर बेच रहे हैं। एक अक्टूबर के बाद केंद्र की स्थिति देखें तो अधिकांश समय बंद रहा है। भारतीय किसान यूनियन के धरने के बाद कुछ ही दिन तौल हुई और फिर केंद्र बंद कर दिया।

वारदाना की वजह से हो रही समस्या

फोटो 03 बीडीएन 30

संस, ककराला : ककराना के धान क्रय केंद्र को 5000 कुंतल धान खरीदने का लक्ष्य दिया है। जो पिछले सत्र की तुलना में 2400 कुंतल ज्यादा है। लक्ष्य के सापेक्ष 75 प्रतिशत धान खरीदा जा चुका है। सचिव श्रीपाल ने बताया कि धान खरीद लगातार जारी है। लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। कभी-कभार वारदाना की दिक्कत आती है। किसानों की बात :::::

फोटो 03 बीडीएन 32

गांव का धान क्रय केंद्र लगातार बंद चल रहा है। किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

- जोगेंद्र फोटो 03 बीडीएन 33

प्रशासन अगर लापरवाही पर सख्ती बरते तो समस्या दूर हो जाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं रहा और किसान दर-दर की टोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं।

- जोगेंद्र सिंह फोटो 03 बीडीएन 34

धान बेचने जाओ तो किसानों के हाथों में निराशा ही आती है। शासन की मंशा के अनुरूप उन्हें लाभ मिल पा रहा है।

- साहिद हुसैन फोटो 03 बीडीएन 35

किसानों को टोकन तो दिया जाता है लेकिन उस दिन जाने पर धान की तौल नहीं की जाती। फिर टोकन व्यवस्था शुरू करने का फायदा ही क्या होता है।

- डालचंद्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.