नालियां चोक होने से अहिरटोला की सड़कों पर जलभराव
नगर पालिका प्रशासन डोर टू डोर कूड़ा उठवाने की तैयारी तो कर रहा है लेकिन नालियों की सफाई नहीं हो रही है। पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते नालियां चोक पड़ी हैं। जिससे अहिरटोला मुहल्ले में जलभराव की स्थिति बन गई है।
जेएनएन, उझानी : नगर पालिका प्रशासन डोर टू डोर कूड़ा उठवाने की तैयारी तो कर रहा है, लेकिन नालियों की सफाई नहीं हो रही है। पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते नालियां चोक पड़ी हैं। जिससे अहिरटोला मुहल्ले में जलभराव की स्थिति बन गई है।
अहिरटोला मुहल्ला में सड़क पर नालियों का पानी बह रहा है। इस रोड से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। मुहल्ले के अलावा मिहौना, पृथ्वी नगला, रिसौली के ग्रामीणों का भी इधर से आने-जाने का रास्ता है। ग्रामीणों का भी इधर से पैदल निकलना दूभर हो गया है। जलभराव के बीच से बाइक निकलने पर पैदल निकलने वालों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं। मुहल्ले के लोगों ने कई बार पालिका के अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन समस्या का अभी तक निदान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का निदान करवाने की मांग की है। फोटो 26 बीडीएन 10
मुख्य नाला आगे से बंद है। उसकी सफाई कराने को कई बार शिकायत की। लेकिन, कोई सुनने को तैयार नहीं है। मुहल्लेवासी नारकीय जिदगी जीने को मजबूर है। सफाई होना जरूरी है।
- संजीव कुमार फोटो 26 बीडीएन 11
जलभराव होने से दूषित पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। नगर पालिका अध्यक्ष को इस समस्या का जल्द से जल्द निदान कराना चाहिए।
- सुभाष यादव फोटो 26 बीडीएन 12
सफाई कर्मचारी आता भी है तो खानापूरी करके चला जाता है। नालियों की सफाई न होने से ही सड़क पर जलभराव की समस्या बनी है। अब इसका निदान जरूरी है।
- विमल यादव फोटो 26 बीडीएन 13
जलभराव की समस्या का निदान कराने को पालिका प्रशासन को लिखित व मौखिक शिकायत भी कर चुके हैं। अभी भी कोई सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई करने नहीं पहुंचा है।
- ध्रुव यादव