छेड़छाड़ के दोनों आरोपित हिरासत में
दुष्कर्म के आरोप में छेड़छाड़ की रिपोर्ट होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 11:33 PM (IST)
संसू, उघैती : क्षेत्र में बुधवार रात दुकान से घर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ करने के दोनों आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकोलीगल भी कराया गया है। हालांकि अभी सप्लीमेंट्री रिपोर्ट नहीं बन सकी है। आरोपित अमन उर्फ बबलू व गौरव निवासी गांव दरामनगर थाना आंवला, बरेली के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की मेडिकोलीगल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी, तभी चालान होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें