पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान, गणतंत्र दिवस आज
डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि सुबह सात बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जबकि साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण होगा। नौ बजे शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा होगी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 11:42 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:04 AM (IST)
जासं, बदायूं : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर में पुलिस समेत एलआइयू ने चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टेंड समेत शहर के होटलों व ढाबों पर चेकिग की गई। स्टेशन पर जीआरपी तो रोडवेज पर पुलिस ने चेकिग की। संदिग्ध लोगों के सामान की तलाशी ली। डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि सुबह सात बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जबकि साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण होगा। नौ बजे शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा होगी। वहीं स्पोर्टस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके अलावा नगर पालिका सभागार और कछला कुष्ठ आश्रम समेत विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें