उप चुनाव :: उझानी में हरवंश का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय
ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव में उझानी में भाजपा के हरवंश यादव का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। क्योंकि दूसरे किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है जो मंगलवार को होगी। हरवंश यादव ने ही निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रत्नेश यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कराने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके सामने कोई प्रत्याशी नहीं आने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जबकि बिसौली और इस्लामनगर में भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ सपा के प्रत्याशियों ने भी नामांकन कराया है। दोनों जगह भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर के आसार दिख रहे हैं। 18 फरवरी को नाम वापसी होगी। इसके बाद 19 फरवरी को मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा।
जागरण संवाददाता, बदायूं - उझानी : ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव में उझानी में भाजपा के हरवंश यादव का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। क्योंकि दूसरे किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है, जो मंगलवार को होगी। हरवंश यादव ने ही निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रत्नेश यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कराने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके सामने कोई प्रत्याशी नहीं आने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जबकि बिसौली और इस्लामनगर में भाजपा के उम्मीदवारों के खिलाफ सपा के प्रत्याशियों ने भी नामांकन कराया है। दोनों जगह भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर के आसार दिख रहे हैं। 18 फरवरी को नाम वापसी होगी। इसके बाद 19 फरवरी को मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा।
बिसौली में तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
संस, बिसौली : ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अमित पाठक और उनकी पत्नी विनीता पाठक एवं रामवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूर्व विधायक योगेंद्र सागर और युवा नेता सन्नू पाल, डेविड भी मौजूद रहे। हालांकि अभी तक अमित पाठक के ही चुनाव जीतने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन सपा के रामवीर सिंह भी उप चुनाव के मैदान में उतर गए हैं। यहां 84 बीडीसी 19 फरवरी को तीनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इधर, ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इस्लामनगर में भी दाखिल हुए तीन पर्चे संसू, इस्लामनगर : ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उप चुनाव में पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश यादव, अनुपमा सिंह और कैलाशो देवी ने पर्चे दाखिल किए। सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग भूपेश कुमार गौतम ने नामांकन पत्रों की जांच की। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार सिंह, सीओ संजय कुमार रेड्डी, थाना प्रभारी एसएचओ जसवीर सिंह, उघैती, जरीफनगर, बिल्सी थाने की पुलिस मौजूद रही।