बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत, तीन घायल
ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की आमने-सामने से भिडंत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:03 AM (IST)
संसू, दहगवां : बदायूं-मेरठ हाईवे पर दहगवां चौराहे पर ढाबा के पास मंगलवार को शाम छह बजे करीब थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव नैनोल वागवाला निवासी उमर पुत्र मुहम्मद आलम, मुजीम पुत्र इकरार व नन्हें पुत्र अल्लाउद्दीन दहगवां से अपने घर वापस लौट रहे थे। उस्मानपुर की बाजार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की आमने-सामने से भिडंत हो गई। जिसमें तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सहसवान अस्पताल भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें