अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का पढ़ाया पाठ
बदायूं बिसौली विधानसभा में सभी मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने ईमानदारी अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि विकास व राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है। पार्टी नीति बताते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक जा सकता है।
जेएनए, बदायूं : बिसौली विधानसभा में सभी मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि विकास व राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है। पार्टी नीति बताते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक जा सकता है। पूरे देश मे सबसे अधिक सांसद और विधायक भाजपा के हैं। यह सब भाजपा कार्यकर्ताओं के बलबूते संभव हुआ है। पार्टी की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का स्लोगन लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय सिद्धांत पर सभी योजनाएं चल रही हैं जिसका लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान सभी को मिल रहा है। इस अवसर पर दुर्गेश वाष्र्णेय, पंकज सिंह रामवीर सिंह, अजय पाराशरी, नीतू पाल, अनिल रस्तोगी, मयंक पाठक, निगमेश्वर मिश्रा, लालू सिंह, राकेश दीक्षित, शैलेंद्र सिंह, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।