पैर छूकर लिया गुरुजनों का आशीर्वाद, मंदिर में जाकर की पूजा
जागरण संवाददाता बदायूं गुरुपूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ का आयोजन हुआ। लोगों ने अपने गुरुजनों को फोन करके या उनके पास जाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो किसी ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
जागरण संवाददाता, बदायूं : गुरुपूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ का आयोजन हुआ। लोगों ने अपने गुरुजनों को फोन करके या उनके पास जाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो किसी ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। संसू, उझानी : कोरोना महामारी की वजह से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कछला घाट पर श्रद्धालु स्नान नहीं कर सके। लेकिन कोरोना वायरस के चलते शासन ने गंगा स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया। एसडीएम पारसनाथ मौर्य, सर्वेद्र सिह, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर, कछला चौकी इंचार्ज ललित कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद ने सुबह से ही कछला गंगाघाट पर रहे। गुरु पूर्णिमा पर मेरे राम सेवा आश्रम में एक कुंडीय यज्ञ हुआ। लोकहितार्थ गायत्री मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की गईं। यज्ञाचार्य संत रवि महाराज ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि जीवन को सार्थक और उन्नत बनाने के लिए गुरु दीक्षा लेना चाहिए। गुरु दीक्षा से प्राण, तप, पुण्य और दक्षिणा से श्रद्धा निखरती है। अशोक सक्सेना, महावीर राघव, विष्णु गुप्ता, सत्येंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गायत्री महायज्ञ हुआ। गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ आहुति दी गई।