Move to Jagran APP

व्यवस्था फेल, कछला में हाईवे पर लगा दस घंटे जाम

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की थी जिसके चलते राहगीरों घंटों तक जाम में फंसे रहे। आधी रात के बाद से ही जाम लगना शुरू हो गया। सुबह हुई तो भीड़ बढ़ती गई और जाम के हालात और बिगड़ते गए। कछला से लेकर सोरो के पास तक जाम के हालात रहे। पहले सिर्फ आने वालों की भीड़ थी बाद में वापसी करने वालों के वाहन निकालने को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भीषण गर्मी में लोग परेशान होते रहे हाईवे पर करीब 10 घंटे तक जाम लगा रहा सोमवार को अपराह्न तीन बजे यातायात सामान्य हो सका।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 01:42 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 01:42 AM (IST)
व्यवस्था फेल, कछला में हाईवे पर लगा दस घंटे जाम
व्यवस्था फेल, कछला में हाईवे पर लगा दस घंटे जाम

जेएनएन, बदायूं : सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की थी, जिसके चलते राहगीरों घंटों तक जाम में फंसे रहे। आधी रात के बाद से ही जाम लगना शुरू हो गया। सुबह हुई तो भीड़ बढ़ती गई और जाम के हालात और बिगड़ते गए। कछला से लेकर सोरो के पास तक जाम के हालात रहे। पहले सिर्फ आने वालों की भीड़ थी, बाद में वापसी करने वालों के वाहन निकालने को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भीषण गर्मी में लोग परेशान होते रहे, हाईवे पर करीब 10 घंटे तक जाम लगा रहा, सोमवार को अपराह्न तीन बजे यातायात सामान्य हो सका। पंचायत चुनाव के बीच गंगा स्नान की व्यवस्था की तरफ पुलिस ने कोई ध्यान ही नहीं दिया। पहले स्नान पर्व पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिए जाते थे, जिससे जाम की स्थिति गंभीर नहीं होने पाती थी। रविवार आधी रात के बाद से श्रद्धालुओं के गंगा घाट पर आने का सिलसिला शुरू हो गया था। कहीं पुलिस नहीं थी इसलिए राजस्थान की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रोड पर ही किनारे खड़े होने लगे। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली और कार की संख्या बढ़ने लगी तो रात में करीब तीन बजे जाम लगना शुरू हो गया। भोर में स्थानीय लोगों के वाहन भी पहुंचने लगे इससे कछला चौराहे से लेकर पुल पर दूसरी तरफ भी जाम लग गया। जिसको जहां जगह मिल रही थी वहीं वाहन आगे बढ़ा दे रहे थे। कहीं तीन तो कहीं चार कतारें लगने से वाहनों के आगे-पीछे होने की भी जगह नहीं मिल पा रही थी। वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे। जाम खुलवाने में पुलिस असहाय दिख रही थी। बदायूं और कासगंज दोनों जिलों की पुलिस इधर-उधर भागती रही, लेकिन यातायात सुचारू नहीं हो पा रहा था। पुलिस प्रशासन को शायद अनुमान नहीं था कि इतनी भीड़ जुट जाएगी। राजस्थान से आए श्रद्धालुओं के कई वाहन दोपहर तक जाम में फंसे रहे। स्नान घाट पर भी पुलिस ने कोई इंतजाम नहीं किया था। इस रूट से निकले वाहन सवारों को पहले से कोई जानकारी नहीं थी। स्नान घाट पर भी महज दो पुलिस कर्मी दिखाई दे रहे थे। कछला पुलिस चौकी के दारोगा और सिपाही गंगा घाट से लेकर पुल पर जाम खुलवाने के लिए जिद्दोजहद करते रहे। अपराह्न करीब तीन बजे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। गंगा स्नान पर कासगंज की तरफ से अपेक्षा से अधिक भीड़ आने की वजह से जाम की समस्या बनी थी। पुल के दूसरी तरफ जाम लगने से इधर भी समस्या बढ़ जाती है। गंगा स्नान वाले दिन अब और एहतियात बरती जाएगी ताकि जाम न लगने पाए।

loksabha election banner

- संकल्प शर्मा, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.