सेंटर पर गन्ने की तौल बंद, किसानों ने किया हंगामा
आमगांव के गन्ना क्रय केंद्र पर राणा शुगर मिल शाहाबाद रामपुर के कर्मचारियों ने सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची जारी करने के बाद गन्ना खरीदने से इंकार कर दिया है। इससे आक्रोशित किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा किया।
संसू, सिलहरी : आमगांव के गन्ना क्रय केंद्र पर राणा शुगर मिल शाहाबाद रामपुर के कर्मचारियों ने सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची जारी करने के बाद गन्ना खरीदने से इंकार कर दिया है। इससे आक्रोशित किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा किया।
किसानों का कहना है कि काफी समय पूर्व मिल द्वारा सामान्य प्रजाति के गन्ने का सर्वे कराया गया। जिसके आधार पर गन्ना किसानों की पर्ची जारी की जा रही है और उन्हीं के आधार पर गन्ना किसान गन्ना लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। अचानक मिल संचालकों की ओर से सामान्य प्रजाति का गन्ना खरीदने से मना कर दिया। जबकि आमगांव, लखनपुर, हुसैनपुर, मोंगर, सिलहरी, मलगांव आदि गांवों के गन्ना किसान केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे हैं। कई दिनों से खडे़ रहने के बाद उनका उनका धैर्य जवाब दे गया। किसानों के हंगामे से मिल संचालकों में खलबली मच गई। वह गन्ने को लेकर कहां जाएंगे। इस मौके पर अंकित पटेल, दुर्विजय सिंह, शिवराज सिंह, भूपेंद्र, मुन्ने, जसवंत, निहाल, सोमेंद्र आदि मौजूद रहे। इस संबंध में गन्ना सचिव डॉ.प्रदीप वर्मा ने बताया कि गन्ना किसानों ने मिल प्रशासन से शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, मिल प्रबंधन ने बताया, इंडेंट के हिसाब से किसानों का गन्ना समाप्त हो चुका है। अब विभाग से गन्ना पर्यवेक्षक नियुक्त कराकर मिल कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। जो किसानों के खेतों का निरीक्षण करेगी। खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है तो गन्ना खरीदा जाएगा। अन्यथा गन्ना नहीं लिया जाएगा।