रामलीला मंच पर सुंदरकांड का हुआ पाठ
डेढ़ सौ वर्ष से अधिक पुरानी श्री प्राचीन रामलीला का इस साल मंचन नहीं होगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कमेटी ने रामलीला नहीं करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष श्री प्राचीन रामलीला के मंचन को 173 वर्ष हो गए। राम भक्तों ने मंगलवार की रात को रामलीला मंच पर सुंदरकांड का आयोजन किया।
जेएनएन, बिसौली (बदायूं): डेढ़ सौ वर्ष से अधिक पुरानी श्री प्राचीन रामलीला का इस साल मंचन नहीं होगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कमेटी ने रामलीला नहीं करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष श्री प्राचीन रामलीला के मंचन को 173 वर्ष हो गए। राम भक्तों ने मंगलवार की रात को रामलीला मंच पर सुंदरकांड का आयोजन किया। कमेटी के सदस्यों ने पाठ किया। बजरंग बाण और हनुमान चालीसा भी पाठ हुआ। सभी भक्तों ने अपने आराध्य श्रीराम की आरती की। इस मौके पर गोपीभल्लभ मिश्रा, जगतपाल मिश्र, व्रजवासी मिश्र, नीरज पाराशरी, सत्यनारायण शर्मा, केके मिश्रा, सुभाष राजौरिया, चंद्रपाल शर्मा, मुकेश मिश्रा, अशोक शंखधार, नरेश शंखधार, पारस मिश्रा, रामसुमरन मिश्र आदि रामभक्त मौजूद रहे।