बहनों का संकल्प दहेजलोभी से नहीं करेंगी शादी
विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में होने वाले 108 कुंडीय शक्ति संबर्द्धन गायत्री महायज्ञ का प्रचार हुआ।
जासं, बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में होने वाले 108 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ के प्रचार को आया दिव्य शक्ति कलश मौसमपुर पहुंचा। यहां दीपयज्ञ हुआ। इसमें बहनों ने एक साथ संकल्प लिया कि दहेज लोभी से विवाह नहीं करेंगी। यज्ञ की सफलता को नारद जी की देखरेख में एक साल से सामूहिक गायत्री मंत्र जाप चल रहा है। 28 से 31 अक्टूबर तक आवास विकास में होने वाले महायज्ञ के प्रचार प्रसार को शांतिकुंज से आए शक्ति कलश का गांवों में भ्रमण पर है। कलश कादरचौक क्षेत्र के मौसमपुर पहुंचा, तो भाइयों-बहनों ने भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में भ्रमण के बाद विशाल दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। टोली नायक सचिन देव, सहटोली नायक अजय उपाध्याय, राम ¨सह, सोनू शाक्य, आरके ¨सह यादव, सरस्वती यादव, ममता शर्मा एवं अजय यादव ने सैकड़ों ग्रामीणों को एक-एक कर कलश का पूजन कराया। बाद में हुए दीपयज्ञ में टोली नायक सचिन देव ने यज्ञ की महिमा का बखान किया। आरके ¨सह यादव ने सभी से जिला मुख्यालय पर होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ में पहुंचने का आग्रह किया। बहन सरस्वती यादव एवं ममता शर्मा ने प्रज्ञा गीतों से माहौल भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर राजवीर ¨सह, बलवीर ¨सह, अजयपाल, अजब ¨सह, उदयवीर यादव, नारायन देवी, नीतू देवी, मिथलेश आदि मौजूद रहीं।