बदायूं क्लब में शुरू हुई संगीतमय शिवकथा
बदायूं क्लब में सोमवार शाम संगीतमय शिव कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 12:27 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 12:27 AM (IST)
जासं, बदायूं : बदायूं क्लब में सोमवार शाम संगीतमय शिव कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में महंत राधेश्याम व्यास जी महाराज भी मौजूद रहे। शिव कथा व्यास आचार्य शशिकांत वशिष्ठ ने शिव महापुराण की कथा सुनाते हुए कहा कि श्रद्धा के साथ शिव की कथा सुनने मात्र से जीव का कल्याण हो जाता है। उन्होंने बिदू और चंचला के कल्याण की कथा सुनाई। यजमान नरेश चंद्र शंखधार रहे। संगीतमय भजनों से श्रोता भावविभोर होते रहे। कार्यक्रम में राजीव पाठक, संता कुमार गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, सुरेंद्र दीक्षित, महीपाल सिंह, गया प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें